नितिन कोंडे का जन्मदिन कठैत फैंस क्लब ने धूमधाम से मनाया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फाउंड्री गेट पर आयोजित समारोह में बीएचएल कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
भोपाल। नितिन कोंडे के जन्मदिन के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को विजय सिह कठैत फैंस क्लब द्वारा फाउंड्री गेट, गणेश साईं मंदिर, थ्रिफ्ट ऑफिस पिपलानी के पास जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नितिन कोंडे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बीएचएल कर्मचारियों ने दी बधाई
जन्मदिन समारोह में अजय गिरि, आशिष सोनी, शिशुपाल यादव सहित बड़ी संख्या में बीएचएल कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और उपस्थित लोगों ने नितिन कोंडे के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विजय कठैत ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर विजय कठैत ने कहा कि जन्मदिन केवल खुशी मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर खुशियां बांटने का भी दिन है। उन्होंने नितिन कोंडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।