देश

नितिन नबिन ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई:1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नितिन नबिन ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई:1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी दिल्ली के 3 सांसदों को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के परिवार के घर जाकर शोक व्यक्त करने के लिए फटकार लगाई है।

हाल ही में सांसद कमलाजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया ने सज्जन कुमार के आवास का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने इस कदम पर नाराजगी व्यक्त की। सज्जन कुमार का 20 अगस्त को निधन हो गया था।

वे 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों के दौरान सिखों की हत्याओं के लिए दो आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। बीजेपी नेताओं का दौरा आपत्तिजनक था: फूलका तीनों नेताओं के सज्जन कुमार के आवास पर जाने के बाद सबसे पहली प्रतिक्रिया भाजपा नेता एचएस फुल्का की ओर से आई थी।

उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं का यह दौरा विशेष रूप से आपत्तिजनक था। क्योंकि भाजपा ने लगातार सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के न्याय के संघर्ष का समर्थन किया था और पीड़ितों के परिवारों द्वारा कुमार को जेल में ही रखने के प्रयासों का समर्थन किया था।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।