नितिन नवीन बोले- राहुल गांधी और CJP दो अराजक गुट:दोनों में अराजकता फैलाने की होड़, सरकार सख्ती से निपटेगी; मंसूबे कामयाब नहीं होंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के युवा CJP नेताओं की भाषा पर नजर रख रहे हैं। नवीन ने आरोप लगाया कि CJP और विपक्षी नेता संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती दे रहे हैं और तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी कोशिशों से सख्ती से निपटेगी और भाजपा कार्यकर्ता उनके मंसूबों को नाकाम करेंगे। ‘देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग’ नई दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश को डर के माहौल से बाहर निकालने और आतंकवाद व नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के प्रयास किए गए हैं।
इसके बावजूद कुछ लोग ‘अर्बन नक्सल’ मानसिकता के साथ देश को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, “राहुल गांधी, आपकी मंशा कभी कामयाब नहीं होगी।” नवीन ने कहा कि देश के युवा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, INDIA गठबंधन के नेताओं और CJP के कथित युवा नेतृत्व की भाषा पर नजर रख रहे हैं।
‘संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देना जनादेश का अपमान’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के युवा देश की संस्कृति, लोकतंत्र और संविधान से गहराई से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
नवीन ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी ऐसी भाषा स्वीकार नहीं करेंगे और विपक्ष को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने विपक्ष पर झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती देने का आरोप लगाते हुए इसे जनता के जनादेश का अपमान बताया। ‘विपक्ष चुनावी हार से हताश’ नवीन ने विभिन्न राज्यों में विपक्षी दलों की लगातार चुनावी हार का जिक्र करते हुए उन्हें हताश बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को शांतिपूर्वक आगे बढ़ते नहीं देखना चाहता। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के साथ गठजोड़ करके भारत को अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। भाजपा और देश के नागरिक ऐसी कोशिशों का जवाब देंगे। ‘तनाव भड़काने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार’ नवीन ने कहा कि
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया, यह बताते हुए कि CJP और राहुल गांधी दोनों अराजक गुट हैं। यह विषय राजनीतिक अस्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित है, क्योंकि पार्टी के दावों से विपक्ष की वैधता पर सवाल उठते हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की नीतियों और विपक्षी दलों के बीच बढ़ती टकराव को उजागर करती है, जिससे चुनावी माहौल पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका प्रभाव यह हो सकता है कि चुनावी प्रचार में अधिक तनाव और नीतिगत निर्णयो