देश

नितिन नवीन की नई टीम के साथ संगठन पर होगा मंथन

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नितिन नवीन की नई टीम के साथ संगठन पर होगा मंथन

अगस्त 21, नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद शनिवार को राष्ट्रीय मुख्यालय में तीन अहम बैठकें होंगी। पार्टी संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर इन बैठकों में मंथन होगा। पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। दूसरी बैठक 'मोदी @25' कार्यक्रम को लेकर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

तीसरी बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें नितिन नवीन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी और सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। फोटो- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।