नितिन नवीन सहारनपुर में पदाधिकारियों से करेंगे संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 22, नई दिल्ली: बीजेपी में अध्यक्ष पद संभालने के बाद नितिन नवीन पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं। मेरठ की तरह सहारनपुर में भी नितिन नवीन आज संगठन की तैयारियों और जमीनी स्थिति को लेकर पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। उनका संवाद पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ भी होगा।
यानी पश्चिमी यूपी में पार्टी इस समय संगठन के रूप में कितनी मजबूत है, इसका फीडबैक नितिन नवीन लेंगे।दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का फोकस है, क्योंकि यह इलाका यूपी की चुनावी राजनीति में पारंपरिक रूप से अहम भूमिका निभाता रहा है। इससे पहले भी बीजेपी ने अपने चुनावी कैंपेन के दौरान हमेशा से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर काफी ध्यान दिया है।