NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027-28 के लिए विज्ञप्ति जारी, 18 अगस्त से 16 सितंबर तक होंगे आवेदन
NMMSE : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027-28 के लिए विज्ञप्ति जारी, 18 अगस्त से 16 सितंबर तक होंगे आवेदन प्रयागराज । राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक पात्र छात्र-छात्राएं 18 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध कराई गई है। कक्षा-8 के विद्यार्थी होंगे पात्र विज्ञप्ति के अनुसार वे विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय (परिषदीय) विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत हैं, परीक्षा के लिए पात्र होंगे। इन विद्यालयों के विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय तथा प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होने के पात्र नहीं हैं। अभिभावक की आय सीमा ₹3.50 लाख परीक्षा में वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3,50,000 से अधिक न हो। आवेदन के समय सक्षम अधिकारी/तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व जारी होना चाहिए। परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों एवं सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन पूरा करें।
📡 स्रोत: NewsData.io