अपराध

नोएडा में 17वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बच्चा:मौके पर हुई मौत, बालकनी से झांक रहा था , संतुलन बिगड़ने से हादसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नोएडा में 17वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बच्चा:मौके पर हुई मौत, बालकनी से झांक रहा था , संतुलन बिगड़ने से हादसा

सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम 17वीं मंजिल से गिरकर 11 साल के बच्चे की गिरकर मौत हो गई। घटना के समय वह फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रहा था। संतुलन बिगड़ने के चलते नीचे गिरा और मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बालकनी में खड़े होकर दोस्तों से कर रहा था बात पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी के आर टावर में फ्लैट नंबर-1703 में रोहित सिंग्ला परिवार के साथ रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा आरव बुधवार शाम फ्लैट की बालकनी पर खड़ा था। तभी सोसाइटी में रहने वाले कुछ दोस्त नीचे खेलते दिखाई दिए।

दोस्तों को नीचे देखकर वह उनसे बात करने लगा। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और नीचे आ गिरा। गार्ड की मदद से अस्पताल पहुंचा सोसाइटी में घूम रहे लोगों ने शोर मचाया और गार्ड की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, सोसाइटी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों के सामने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।