नोएडा डीएम के रवैये पर सीएम को शिकायत:यूपीसीएआर अध्यक्ष ने कहा- जनता और कार्यकर्ताओं से संपर्क नहीं, व्यवहारिक जांच कराने के लिए कहा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (यूपीसीएआर) के अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। 14 सितंबर को भेजे पत्र में उन्होंने डीएम पर आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति उदासीन और उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने की शिकायतों का उल्लेख किया है।
कैप्टन विकास गुप्ता ने पत्र में कहा कि जिले के नागरिकों की ओर से डीएम की अनुपलब्धता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने खुद भी जनसामान्य की समस्याओं और प्रशासनिक कार्यों के संबंध में डीएम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। हापुड़ में भी शिकायतों का किया जिक्र पत्र में कैप्टन विकास गुप्ता ने अपने पुराने अनुभव का भी उल्लेख किया है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में उन्हें हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया था। उस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच रहने पर तत्कालीन हापुड़ डीएम मेधा रूपम के प्रति असंतोष की शिकायतें सुनने को मिली थीं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी शिकायतों के चलते मेधा रूपम को हापुड़ से हटाया गया था।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कैप्टन गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बात सुनना प्रशासनिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इसलिए संबंधित अधिकारी के व्यवहार की जांच कर आवश्यक सुधारात्मक और अनुशासनात्मक कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से डीएम को जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों एवं सुझावों के प्रति अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और सुलभ रहने के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
📡 स्रोत: NewsData.io