नोएडा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का जाल, दो महिलाओं ने गंवाए करीब 44 लाख रुपये

नोएडा में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं से करीब 43.91 लाख रुपये हड़प लिए गए। जालसाजों ने खुद को सरकारी विभाग और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिलाओं को कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का भय दिखाया। इसके बाद उन्हें वीडियो कॉल पर निगरानी में रखते हुए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। दोनों मामलों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। The post नोएडा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का जाल, दो महिलाओं ने गंवाए करीब 44 लाख रुपये appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
📡 स्रोत: NewsData.io