देश

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

ग्रेटर नोएडा के जेवर में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. जेवर कोतवाली पुलिस ने 'सच बोलो' नाम के एक फेसबुक अकाउंट के खिलाफ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े एक कथित फर्जी वीडियो को लेकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. 'सच बोलो' नाम के एक फेसबुक अकाउंट के पेज पर 14 अगस्त को एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि भारी बारिश के कारण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में गंभीर जलभराव हो गया है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिफ्ट इंचार्ज सिक्योरिटी मयंक कुमार ने 15 अगस्त को जेवर थाने में शिकायत दी. शिकायत में कहा गया है कि Sach Bolo नामक सोशल मीडिया अकाउंट से एयरपोर्ट से जुड़ी कथित घटनाओं और परिस्थितियों को दिखाने वाले छेड़छाड़ किए गए वीडियो और गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है।

एयरपोर्ट प्रबंधन का क्या कहना?

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि वीडियो में एयरपोर्ट की स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया है और इसमें दी गई जानकारी तथ्यात्मक रूप से गलत है। प्रबंधन का कहना है कि यह वीडियो जनता में भ्रम फैलाने और एयरपोर्ट की छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से साझा किया गया है।एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर जेवर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से पेज संचालक और वीडियो के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

प्रशासन ने की ये अपील

प्रशासन ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि के ऐसी कोई भी भ्रामक सामग्री साझा न करें, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था या किसी संस्थान की साख पर असर पड़े.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र को टर्मिनल से जोड़ने वाले मार्ग में बेहद तेज बारिश के बाद पानी भरने की घटना सामने आई थी. कम समय में हुई अत्यधिक बारिश के चलते बारिश का

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।