नोएडा में ग्रीक थीम पर बनेगा कम्युनिटी हॉल:5.76 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च, एक साल में होगा तैयार
सेक्टर-81 स्थित सलारपुर गांव के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा प्राधिकरण ने गांव में आधुनिक कम्युनिटी हॉल बनाने को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग के बाद प्राधिकरण ने अब निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से 21 जुलाई 2026 को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर करीब 5.76 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ग्रीक थीम पर बनेगा इसे आकर्षक ग्रीक थीम पर तैयार किया जाएगा। कम्युनिटी हॉल के लिए कुल 4,613.26 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध है।
इसमें 486.08 वर्गमीटर क्षेत्र में दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। यहां शादी-ब्याह, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्राउंड फ्लोर पर डबल स्टोरी हॉल के साथ रिसेप्शन एरिया बनाया जाएगा। यहां दूल्हा और दुल्हन के लिए अलग-अलग कमरे होंगे। दोनों कमरों में अटैच्ड वॉशरूम की सुविधा रहेगी।
अलग-अलग शौचालय बनाएंगे पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे। पहली मंजिल पर एक अलग हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा अटैच्ड वॉशरूम वाले चार कमरे होंगे। परिसर में जल निकासी, बिजली व्यवस्था और आंतरिक-बाहरी सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। कम्युनिटी हॉल में आने-जाने के लिए चौड़ा प्रवेश मार्ग बनाया जाएगा।
प्राधिकरण की ओर से निर्माण के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। एक साल में बनेगा अनुबंध गठित होने के बाद निर्माण कार्य को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हॉल बनने के बाद सलारपुर और आसपास के ग्रामीणों को शादी-विवाह व अन्य आयोजनों के लिए किफायती और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
📡 स्रोत: NewsData.io