नोएडा: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट

आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिले के लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की अलग-अलग टीमों ने सोमवार को कई स्थानों पर जांच और सैंपलिंग की कार्रवाई की।
📡 स्रोत: NewsData.io