अपराध

नोएडा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.05 करोड़ ठगे:फेसबुक के जरिए मिला था निवेश का लिंक, 22 बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए रुपये

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नोएडा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.05 करोड़ ठगे:फेसबुक के जरिए मिला था निवेश का लिंक, 22 बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए रुपये

साइबर जालसाजों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और ट्रेडिंग के बहाने 70 साल के रिटायर्ड सीनियर मैनेजर से करीब 1.06 करोड़ रुपये ठगी कर ली। पीड़ित की फेसबुक के जरिए एक व्यक्ति से जान पहचान हुई। उसी की सलाह पर उन्होंने ऑनलाइन निवेश से जुड़ी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया। बदले में आईडी पासवर्ट मिला और निवेश का खाता चालू होने की बात कही गई।

साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-55 निवासी 70 साल के व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह बैंक में सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। वह नोएडा में परिवार संग रहते हैं। फोन पर फेसबुक ऐप चलाने के दौरान उन्हें 24 जुलाई को एक राज नाम के व्यक्ति ने फ्रेंड रिक्वेस्ट की भेजी।

पीड़ित के एक्सेप्ट करने के बाद अचानक से उनके फोन पर एक लिंक मिला। जिसे क्लिक किया करने पर वॉल्ट-रेक्स डॉट कॉम नाम की वेबसाइट खुली। 22 बार किए ट्रांजेक्शन आकर्षक निवेश के दावे और कई तरह के आईपीओ, क्रिप्टोकरेंसी और ट्रेडिंग करने की जानकारी मिली। राज ने उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर जोड़ लिया।

जहां उन्हें डबल मुनाफे का लालच दिया गया। झांसे में आने के बाद उन्होंने दिल्ली के पटपड़गंज स्थित बैंक की शाखा के अपने दो बैंक खातों से कुल 22 ट्रांजेक्शन में कुल एक करोड़ पांच लाख 77 हजार 33 रुपये ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे निकालने पर मांगा टैक्स वेबसाइट पर बढती रकम देखने के बाद पीड़ित ने 28 सितंबर 2026 को रुपये निकालने की कोशिश की।

ठग टैक्स के तौर पर रकम जमा करने के लिए बोले। मैनेजर को शक हुआ तो उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार को जानकारी दी। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस रकम ट्रांसफर वेबसाइट और वॉट्सऐप ग्रुपों की डिटेल निकालकर जांच शुरू कर दी है

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।