नोएल टाटा अब RBI अधिकारियों से करेंगे मुलाकात, Tata Sons की लिस्टिंग का क्या निकलेगा रास्ता

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इस महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं.
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बैठक में मुख्य तौर पर टाटा संस को अनलिस्टेड कंपनी यानी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं करने के मुद्दे पर चर्चा होगी.
इस बैठक में टाटा संस को शेयर बाजार में अनलिस्टेड कराने और उसे प्राइवेट कंपनी के तौर पर बनाए रखने से जुड़े मामलों पर बात हो सकती है.
📡 स्रोत: NewsData.io