अपराध

यूपीः ग्रेटर नोएडा में रात में खाए नूडल्स, सुबह मिले 5 लोगों के शव एक ही परिवार में 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
यूपीः ग्रेटर नोएडा में रात में खाए नूडल्स, सुबह मिले 5 लोगों के शव एक ही परिवार में 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप!

अब खबर यूपी के ग्रेटर नोएडा से... जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई... मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं... शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे... जिसके बाद सुबह पांचों घर में मृत मिले... देखिए ये रिपोर्ट -

मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल

सुबह घर में पांचों के मृत मिलने से मचा हड़कंप

पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

नूडल्स खाने के बाद मौत की आशंका, जांच जारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की असल वजह

वीओ- यूपी में ग्रेटर नोएडा के एक गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया ... घटना रबूपुरा इलाके के नगला श्री पदम गांव की है जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई... मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल है... मृतक महेश की मां के मुताबिक परिवार ने शुक्रवार रात नूडल्स खाए थे... लेकिन अगली सुबह घर में सभी पांच लोग मृत पाए गए... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं... शुरूआती जांच के अनुसार यह मामला फूड पॉजनिंग का बताया जा रहा है ...

ग्राफिक्स इन- हेडर- ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की हुई संदिग्ध मौत

  • (पूरा मामला) ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव का है
  • (जहां 5 लोग मृत पाए गए) मृतकों में महेश की उम्र 37 साल, ललिता की उम्र 35 साल बताई गई
  • (और) बच्चों में 11 साल का लड्डू, 7 साल की मिष्टी और 3 साल का साक्षात शामिल है
  • (दरअसल शनिवार सुबह देर तक) घर में हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ
  • (तो) पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे
  • आवाज लगाने पर भी कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को खबर दी गई
  • (पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां)) सभी बेहोश हालत में मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था
  • (पुलिस ने तत्काल) सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया
  • (वहीं) शुरुआती पूछताछ में रात को नूडल्स खाने की बात सामने आई है

वीओ- मौके पर पहुंचे जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांव वालों को आश्वाशन दिया कि विषैले पदार्थ के सेवन की जांच के निष्कर्षों के आधार पर हम कड़ी कार्रवाई करेंगे... हालांकि फूड पॉइजनिंग की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है फिलहाल पांचों शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 94 स्थित पोस्टमार्टम केंद्र में भेजा गया है अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की पूरी रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह साफ होगी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के पाँच सदस्यों के रहस्यमय मौतों के बारे में है, जिनकी मृत्यु रात में नूडल्स खाने के बाद सुबह घर में पाई गई। यह घटना इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक ही परिवार के सभी सदस्य शामिल थे और मृत्यु के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे मामलों से समाज में खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ती है, और यह लोगों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि रोज़मर्रा की सरल खाने-पीने की आदतें भी कभी-कभी अनजाने जोखिम ला सकती हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।