विदेश

North Korea ने पूर्वी तट पर दागी Missile, दक्षिण कोरियाई सेना ने दी जानकारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
North Korea ने पूर्वी तट पर दागी Missile, दक्षिण कोरियाई सेना ने दी जानकारी

दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास एक संदिग्ध मिसाइल का प्रक्षेपण किया। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि यह प्रक्षेपण बृहस्पतिवार को किया गया।

उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध मिसाइल दागे जाने की खबर किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया था। ट्रंप ने यह कदम कूटनीतिक प्रयासों को फिर से शुरू करने की कोशिश के तहत उठाया था।

किम यो जोंग ने कहा कि इन सैन्य अभ्यासों की उकसावे वाली प्रकृति में कोई बदलाव नहीं आया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।