खेल

4 नवंबर को धमतरी में होगा 'विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
4 नवंबर को धमतरी में होगा 'विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन

धमतरी, 30 अक्टूबर 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त निकाय मेरा युवा भारत (माय भारत), धमतरी द्वारा जिले के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 4 नवंबर को नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचार साझा करने, जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने तथा राष्ट्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें नीति निर्माण और देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों एवं युवाओं को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथइ सीधे बातचीत करने, अपने प्रश्न पूछने तथा विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इससे युवाओं में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।युवा संवाद के दौरान सफल व्यक्तित्वों और ख्यातिप्राप्त खिलाड़ियों की प्रेरणादायक यात्राओं के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी।

‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं के विचारों और सुझावों को संकलित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल तथा इसके माध्यम से संचालित विभिन्न युवा कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में कर सकें।

माय भारत केंद्र, धमतरी ने जिले के सभी विद्यार्थियों, युवा मंडलों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 4 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम मे भाग लेने के लियेhttps://mybharat.gov.in/ एवंhttps://yuvadhamtari.com/ पोर्टल मे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के तहत धमतरी के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने का प्रयास है। यह पहल युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार के युवा नीति के कार्यान्वयन का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिससे स्थानीय युवाओं को नीति निर्माण और सार्वजनिक निर्णयों में आवाज मिलती है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि युवा अपनी क्षमताओं और विचारों से समाज में सुधार लाने में योगदान देंगे, जिससे सामाजि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।