राजनीति

1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर सियासत तेज हो चुकी है.

बीजेपी के नेताओं ने रैली के कारण व्यापारियों और आमजन को होने वाली परेशानियों पर सवाल उठाए हैं.

जवाब में कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए बीजेपी की चांदनी चौक की रैली को लेकर ट्रोल किया है.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि 10 लाख से ऊपर लोग आएंगे.

दिल्ली का दिल बहुत बड़ा है.

रैली के कारण व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुधवार को जब मार्केट खुली हुई थी, तब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली से व्यापारियों को नुकसान नहीं हुआ लेकिन रविवार को जब मार्केट बंद है, तब विपक्ष की रैली से व्यापारियों को नुकसान हो जाएगा?

बताइए, इस बात पर कौन विश्वास करेगा? उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था है और पूरी तैयारी हो चुकी है. बरसात के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत आपको कल देखने को मिलेगी.

रैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने रैली के कारण व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका के सवाल पर कहा कि "जब देश का लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी हम दीपावली और होली मना पाएंगे.

यह रैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है. यह राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के साथियों का आह्वान है. अब यह एक जनआंदोलन बन चुका है."

एक ऐतिहासिक रैली

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि "एक नवंबर को रविवार है और आसपास का बाजार बंद रहता है. जब लाखों लोग दिल्ली आएंगे तो उससे व्यापार बढ़ेगा. व्यापार के नुकसान का सवाल नहीं है.

भाजपा से जुड़े व्यापारी झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं.

मैं यह कहता हूं कि जो व्यापारी भाजपा के झूठ में शामिल नहीं हैं, उन सभी का इस रैली में आह्वान है. आइए, हमारे साथ शामिल हों. हम लोगों के वोट को बचाने का काम करेंगे. यह एक ऐतिहासिक रैली है."

राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।