विदेश

NSDC की पहल से कौशल और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NSDC की पहल से कौशल और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: ग्रामीण युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम यानी NSDC ने एक अहम पहल की है। NSDC ने (NSE)नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर अपना पहला ज़ीरो कूपन ज़ीरो प्रिंसिपल यानी ZCZP इश्यू सूचीबद्ध किया है। इस पहल के तहत मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC समुदाय के 600 ग्रामीण युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

11 करोड़ 25 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के लिए नाबार्ड ने 4 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है। कार्यक्रम में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहल कौशल प्रशिक्षण को रोजगार और आजीविका से जोड़ने के साथ सामाजिक विकास के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम है।

फोटो- केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरीसोर्स- एक्स (Jayant Singh)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।