NTA में 50 से अधिक कर्मचारी हटाए गए: शिक्षा मंत्रालय
अगस्त 17, नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री को हाल की समस्याओं के मद्देनजर एनटीए की ओर से उठाए गए कदमों और पूरी व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि एनटीए से 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया गया है।
एनटीए में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, महाप्रबंधक (टेस्ट सिक्योरिटी), महाप्रबंधक (आरएंडडी और साइकोमेट्रिक्स) समेत 10 नए पेशेवर नेतृत्व पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्नपत्र तैयार करने और अन्य विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए निजी क्षेत्र से डोमेन विशेषज्ञों को भी जोड़ा जा रहा है।
(स्रोत- @EduMinOfIndia)