अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले:NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा में हुई प्रशासनिक लापरवाही को लेकर विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपना काम नए ऑफिस में ट्रांसफर कर दिया है। अब इस परिसर की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) करेगा। खासतौर पर ऑफिस के गोपनीय और संवेदनशील क्षेत्रों में आने-जाने और कामकाज पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मिंटो रोड स्थित भारत सरकार प्रेस भवन में NTA को 55,000 वर्ग फुट से अधिक जगह दी गई है। इमारत की पांचवीं मंजिल और चौथी व छठी मंजिल के कुछ हिस्से NTA को मिले हैं। पिछले एक महीने में NTA के गोपनीय और संवेदनशील कामकाज को नए भवन में ट्रांसफर किया गया है। 39 CISF जवानों की तैनाती गृह मंत्रालय ने NTA परिसर के लिए CISF सुरक्षा को मंजूरी दी है।
फिलहाल 39 CISF जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान सुरक्षा के साथ-साथ एंट्री गेट और स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। कैंपस में आते-जाते समय तलाशी के लिए एक्स-रे बैगेज स्कैनर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) का इस्तेमाल किया जाएगा। NTA के गोपनीय क्षेत्रों में प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर CISF की तैनाती की जाएगी।
NTA में CISO की नियुक्ति सूचना सुरक्षा मजबूत करने के लिए NTA ने चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (CISO) के लिए पद निर्धारित किया है। जनरल मैनेजर और CISO पद के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और चयन अंतिम चरण में बताया गया है। इसके अलावा CERT-In और C-DAC से मान्यता प्राप्त एजेंसियों के जरिए स्वतंत्र थर्ड-पार्टी साइबर सुरक्षा ऑडिट भी जारी हैं।
NEET पेपर लीक में सामने आई थी बड़ी सुरक्षा चूक CBI की चार्जशीट के मुताबिक, पेपर लीक मामले में तीन विषय एक्सपर्ट्स को पेपर लीक का प्रमुख सोर्स बताया गया था। जांच में सामने आया कि NTA के सीक्रेट सेक्शन में विशेषज्ञों के प्रवेश और बाहर निकलने के दौरान चेकिंग या फ्रिस्किंग की व्यवस्था नहीं थी।
आरोप है कि विशेषज्ञ रफ वर्क और अनुवाद के लिए दिए गए कागजों से छोटे टुकड़ों पर पेपर के अंश लिखकर बाहर ले गए थे। CBI ने यह भी बताया कि NTA कार्यालय में गोपनीय सेक्शन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV की लाइव फीड की निगरानी के लिए अलग कंट्रोल रूम नहीं था। अब CCTV और साइबर सुरक्षा पर भी जोर नए कार्यालय में गोपनीय क्षेत्रों को अ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar