देश

NTA परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की तैयारी तेज

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
NTA परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की तैयारी तेज

अगस्त 19, नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के लिए केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने NTA की समीक्षा बैठक में परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी जरूरी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के निर्देशों के बाद NTA ने परीक्षा व्यवस्था में कई अहम बदलाव करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके तहत करीब 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू करने की तैयारी है। NTA में अगले दो से तीन सप्ताह में 20 से 25 नए अधिकारियों को शामिल किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा एजेंसी के कार्यालय को जल्द ही नए परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। नए परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को सौंपे जाने की तैयारी है। सरकार का उद्देश्य NTA की परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाकर परीक्षाओं की विश्वसनीयता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। Source: X(Ministry of Education)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।