Nuh Nes: एक गांव के तीन नाम, हर विभाग में अलग पहचान, आखिर कब होगा समाधान

नूँह जिले के एक गांव, लेकिन सरकारी रिकार्ड में तीन अलग - अलग नाम। करीब 24 वर्षों से चली आ रही इस विसंगति के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का वास्तविक नाम इलाहाबाद है, लेकिन अलग - अलग सरकारी विभागों के रिकार्ड में इसकी पहचान अलग - अलग दर्ज है।
शिक्षा विभाग में गांव का नाम अल्लाहबास, राजस्व विभाग में इलाहाबाद और पंचायत विभाग में लाहाबास दर्ज है। स्थानीय स्तर पर भी गांव को अधिकतर लोग लाहाबास के नाम से पुकारते हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io