राज्य

नूरपुर में अखिल बख्शी की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नूरपुर में अखिल बख्शी की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं रणजीत जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अखिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल स्थल पर एसडीएम अरुण शर्मा और अस्पताल की एमएस अनुपमा शर्मा ने अखिल बख्शी से मुलाकात कर अस्पताल शुरू करने में आ रही अड़चनों और लंबित कार्यों पर चर्चा की।

बाद में कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने अखिल बख्शी की मांगों को सुना और अस्पताल से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिया। अखिल बख्शी ने लंबित कार्यों की पूरी सूची उपलब्ध करवाने और एनएचएम निदेशक का संपर्क नंबर देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ठोस कार्रवाई होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। अखिल बख्शी ने रणजीत जनकल्याण सभा को रोगी कल्याण समिति में शामिल करने की मांग भी उठाई है। वहीं विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अस्पताल शुरू होने में देरी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से लंबित कार्य जल्द पूरा करने की मांग की। सांसद डॉ. राजभारद्वाज ने संबंधित विभाग और जरूरत पड़ने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मामला उठाने की बात कही।

बाइट अखिल बख्शी, अध्यक्ष रणजीत जनकल्याण सभा एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।