अपराध

नुरपूर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर की प्रभावी कार्रवाई,74 लाख से अधिक की संपत्ति की फ्रीज़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
नुरपूर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर की प्रभावी कार्रवाई,74 लाख से अधिक की संपत्ति की फ्रीज़

अक्तूबर 22, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई को नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है।

इससे नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के अभियान को मजबूती मिली है। नूरपुर पुलिस ने वित्तीय जांच के आधार पर ज्वाली क्षेत्र में स्थित दो मंजिला आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर और एक ट्रैक्टर को फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की। इस परिसर में सात दुकानें शामिल हैं।

इसकी अनुमानित कीमत 68.99 लाख रुपये है, जबकि ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5.13 लाख रुपये है। नशा तस्करी से जुड़े मामलों में अब तक सक्षम प्राधिकारी की पुष्टि के बाद लगभग 30.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। यह पहल कांगड़ा जिला मेंनशे के अवैध कारोबार की आर्थिक नींव कमजोर करने और अपराधियों को अवैध कमाई का लाभ उठाने से रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

नशा तस्करी के खिलाफ नूरपुर पुलिस की कार्रवाई हमें यह सिखाती है कि अपराध के वित्तीय जाल को तोड़ना समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। जब हम कानून के मार्ग पर चलते हैं, तो नशे की लत से प्रभावित परिवारों को सहारा देते हुए, हम एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं। हर नागरिक को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी मार्ग अपनाने का साहस होना चाहिए, ताकि नशे के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।