न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें, डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डेवोन कॉनवे भारत के खिलाफ पूरी ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं.
उन्हें अभ्यास के दौरान मैट हेनरी के साथ टकराने से चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पहले वनडे मैच से बाहर बैठना पड़ा था.
अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि कॉनवे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज निक कैली को कॉनवे का रिप्लेसमेंट बनाया गया है.
तेज गेंदबाज मैट हेनरी को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है. हेनरी भी अभ्यास के दौरान घटित हुई घटना का हिस्सा रहे थे. दूसरी ओर निक कैली न्यूजीलैंड ए टीम का साथ छोड़कर सीनियर टीम में आए हैं.
ऐसे में इंडिया ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में उनकी जगह डेल फिलिप्स लेंगे.
मुसीबत में न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के लिए यह बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन पहले ही चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बल्लेबाजी में कीवी टीम को जबरदस्त झटका लगा है.
याद दिला दें कि ऑकलैंड में खेले गए पहले ODI मैच में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 185 रनों पर सिमट गई थी.
33 वर्षीय निक कैली की बात करें तो अब तक उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के लिए 8 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने तीन अर्धशतक सहित 265 रन बनाए हैं.
इसके अलावा उन्होंने 7 टी20 मैचों में भी कीवी टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बाजे से शुरू होगा.
याद दिला दें कि टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित पहला मैच 5 विकेट से जीत लिया था. विराट कोहली ने उस मुकाबले में 74 रन की पारी खेली थी.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड (दूसरे और तीसरे ODI के लिए) - मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक क
📡 स्रोत: ABP Live Khel