खेल

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि फॉर्मेट के बाकी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे.

वहीं टेस्ट सीरीज में नियमित शुभमन गिल ही कप्तानी करते दिखाई देंगे. शुरुआती 3 वनडे में अय्यर उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे.

हालांकि भारतीय बोर्ड ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि क्यों आखिरी 2 वनडे में अय्यर कप्तानी करेंगे.

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है.

सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए पहले ही टीम का एलान हो चुका है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत होगी.

इसके बाद 04 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी. फिर 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी.

🚨 News 🚨 #TeamIndia s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝 Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches.

More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N #NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN

BCCI (@BCCI) October 16, 2026

भारत का वनडे स्क्वॉड शुरुआती 3 मैचों के लिए

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

भारत का वनडे स्क्वॉड चौथे और पांचवें मैच के लिए

<p style="text-align: ju

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।