खेल

न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
न्यूजीलैंड को 2 झटके, रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन वनडे सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आगाज से पहले न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके लगे हैं.

स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र वनडे सीरीज के सभी पांच मैचों से बाहर हो गए हैं. दरअसल, दोनों खिलाड़ी लंबे समय से चोटिल हैं, और इसी वजह से टी20 सीरीज नहीं खेले.

उम्मीद थी कि चैपमैन और रवींद्र वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, तभी इन्हें टीम में चुना गया था, लेकिन सोमवार को दोनों खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर कर दिए गए और इनके रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया गया.

मार्क चैपमैन अपनी हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र अभी भी अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर कहा, "हाल में किए गए एमआरआई से पता चला है कि चैपमैन को बायीं हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबरने में अभी दो हफ्ते का समय लगेगा जबकि रवींद्र दाहिने कंधे की चोट के कारण अभी अपनी पूरी क्षमता से फील्डिंग नहीं कर पा रहे हैं."

चैपमैन और रवींद्र के बाहर होने के बाद अब टिम सीफर्ट पूरी सीरीज के लिए टीम में बने रहेंगे, जबकि हेनरी निकल्स पहले तीन मैचों में खेलेंगे.

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि चैपमैन और रविंद्र के बाहर होने से निराशा हुई है.

पहले तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग.

<p style="text-align: jus

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।