खेल

न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
न्यूजीलैंड को लगातार तीसरा झटका, इंडिया सीरीज से बाहर हुआ एक और खिलाड़ी

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.

उससे पहले कीवी टीम को झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदब्याज विलियम ओ'रूर्के चोट के चलते वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड विलियम को भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा था, लेकिन हैमस्ट्रिंग और काफ इंजरी से उबर नहीं पाए हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज में विलियम वापसी नहीं कर पाएंगे.

उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं. दायें हाथ से गेंदबाजी करने वाले विलियम ओ'रूर्के लगातार चोटों से जूझते रहे हैं.

वो कमर की समस्या के चलते पिछले साल नहीं खेल पाए थे.

उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वापसी की, लेकिन इंग्लैंड टूर पर फिर से चोटिल हो गए थे.

इस विषय पर न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विलियम भारत के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

उनकी वनडे और टेस्ट टीम में वापसी होने वाली थी, लेकिन विचार के बाद सभी की सहमति यही बनी कि फिलहाल उन्हें आराम दिया जाना ही सही होगा."

कोच वॉल्टर ने कहा कि अगले कुछ महीने गेंदबाजी लाइन-अप की दृष्टि से बहुत अहम रहने वाले हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट विलियम को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है.

पूरी फिटनेस प्राप्त करने के बाद ही उन्हें टीम में वापस लाया जाएगा. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी.

न्यूजीलैंड खेमा उम्मीद लगाए बैठ है कि विलियम ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के खिलाफ मैदान में उतर पाएंगे.

न्यूजीलैंड के लिए मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं.

मार्क चैपमैन और जैक फाउल्केस पहले ही चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं और अब विलियम ओ'रूर्के वनडे और टेस्ट टीम में नहीं खेल पाएंगे.

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा.

पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, उसके बाद 5 वनडे और अंत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है.

यह भी पढ़ें: <p style="text-align: justify

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।