न्यूयॉर्क में भारत-CARICOM विदेश मंत्रियों की बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 24, नई दिल्ली: न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-कैरिकॉम (CARICOM) विदेश मंत्रियों की बैठक में कैरेबियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने साझा इतिहास और विकास संबंधी चुनौतियों को भारत और कैरेबियाई देशों के बीच सहयोग का आधार बताया।
जयशंकर ने कहा कि भारत की ओर से कैरिकॉम देशों में छोटे और मध्यम उद्यम (SME) और क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स के तहत कई परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं और आगे बाकी प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज न्यूयॉर्क में इंडिया-CARICOM विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कैरिबियन देशों के अपने साथियों के साथ शामिल होकर खुशी हुई।
इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत ने CARICOM क्षेत्र में सोलर एनर्जी को बढ़ावा दिया है और सदस्यों से 'इंटरनेशनल सोलर अलायंस' और 'ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस' में शामिल होने पर विचार करने का अनुरोध किया। इस बात पर ज़ोर दिया कि हमें अपने संबंधों को और मज़बूत करना चाहिए, खासकर आर्थिक, डिजिटल और मोबिलिटी के क्षेत्रों में।