न्यूयॉर्क में यूएस ओपन, गांजे के धुएं ने किया खेल खराब, टेनिस स्टार्स बोले- कोर्ट पर सांस लेना मुश्किल

US Open: टेनिस में एकाग्रता बेहद महत्वपूर्ण होती है. कई घंटे तक चलने वाले मुकाबले में खिलाड़ियों को हर गेंद पर फोकस रखना पड़ता है. ऐसे में हवा में लगातार आती गांजे की तेज गंध उनके लिए परेशानी पैदा कर सकती है. ब्रिटेन के कुछ खिलाड़ियों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है.
विंबलडन के घास वाले कोर्ट से निकलकर यूएस ओपन के हार्ड कोर्ट पर पहुंचे खिलाड़ियों को शायद इस तरह की चुनौती की उम्मीद नहीं थी.
📡 स्रोत: NewsData.io