व्यापार

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर गुमला समेत पांच जिलों में बंद और चक्का जाम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर गुमला समेत पांच जिलों में बंद और चक्का जाम

गुमला समेत पांच जिलों में ओबीसी आरक्षण बहाल करने और जनगणना-2027 में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर बंद और चक्का जाम, व्यापक असर से जनजीवन प्रभावित।

Short Headline: ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर गुमला समेत पांच जिलों में बंद और चक्का जाम

06 अक्टूबर, गुमला: गुमला समेत झारखंड के पांच जिलों में ओबीसी आरक्षण बहाल करने और जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के आह्वान पर बंद और चक्का जाम किया गया। गुमला जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी 12 प्रखंडों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए और जगह-जगह सड़क जाम कर वाहनों का परिचालन रोक दिया। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बंद कराया गया। बंद के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

समिति के केंद्रीय महासचिव दिलीप नाथ साहू ने कहा कि झारखंड गठन के बाद राज्य में ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, लेकिन गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा और रांची में ओबीसी आरक्षण शून्य कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। समिति ने जनगणना-2027 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की भी मांग की है।

बाइट: दिलीप नाथ साहू, केंद्रीय महासचिव, पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।