ओबीसी विदेश अध्ययन योजना पर आंदोलन की चेतावनी, 114 रिक्त सीटें भरने की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। ओबीसी विदेश अध्ययन योजना को लेकर जेएवाई आंदोलन और ओबीसी महासभा ने सरकार से पहले लंबित 114 रिक्त सीटें भरने की मांग की है।
जेएवाई आंदोलन के संस्थापक लखपत गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, अपर सचिव और ओबीसी विभाग के आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए हैं।
ओबीसी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष राधे जाट ने भी पुरानी प्रतीक्षा सूची के पात्र विद्यार्थियों को अवसर देने की मांग की। लखपत गुर्जर ने कहा कि सात कार्य दिवस की समयसीमा समाप्त हो चुकी है। मांगें पूरी नहीं होने पर जेएवाई आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगा।