ओड़िया भाषा के दिग्गज पार्श्व गायक प्रणब पटनायक का निधन

ओडिशा के भुवनेश्वर में आज ओड़िया भाषा के दिग्गज पार्श्व गायक प्रणब पटनायक का 88 वर्ष में निधन हो गया। पांच दशकों से अधिक के करियर में, पटनायक ने 200 से अधिक फिल्मों में गाने गाये और कई प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर के गायकों के साथ काम किया।
सात बार ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार विजेता और प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार से सम्मानित पटनायक के निधन से ओडिशा की संगीत और सिनेमाई विरासत में एक युग का अंत हो गया है।