राज्य

ओडिशा में बाढ़, 312 स्कूली छात्र 2 दिन से फंसे:यूपी के 20 शहरों में तेज बारिश, अस्पताल-घरों में पानी; हिमाचल में इस मानसून 187 मौतें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओडिशा में बाढ़, 312 स्कूली छात्र 2 दिन से फंसे:यूपी के 20 शहरों में तेज बारिश, अस्पताल-घरों में पानी; हिमाचल में इस मानसून 187 मौतें

ओडिशा में बाढ़ के बीच केंद्रापड़ा जिले में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल की बिल्डिंग में फंसे हैं। ब्राह्मणी नदी का पानी घुसने से स्कूल का ग्राउंड फ्लोर डूब गया, जिसके बाद सभी छात्रों को पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट पानी से घिरा है और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्र सुरक्षित हैं। स्कूल में करीब एक हफ्ते के लिए खाना बनाने का इंतजाम किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी 20 शहरों में तेज बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई शहरों में जलभराव है। संभल में अस्पताल के बाहर पानी भर गया, जबकि कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस चुका है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन 30 जून से 16 अगस्त तक 187 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।