राज्य

ओडिशा में बाढ़ का खतरा, हीराकुंड बांध के 28 गेट खुले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओडिशा में बाढ़ का खतरा, हीराकुंड बांध के 28 गेट खुले

सितंबर 29, नई दिल्ली: ओडिशा में भारी बारिश और हीराकुंड बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बन रही है। हीराकुंड बांध के 28 गेट खुले हैं और जिससे करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कटक के पास मुंडली में पानी का बहाव बढ़कर करीब आठ लाख क्यूसेक हो गया है। जल संसाधन विभाग ने कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा जिलों के निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा में भारी बारिश के लिए कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।