देश

ओडिशा में बाढ़ का पानी घटा तो बढ़ा सांपों का खतरा, घरों में घुसे कोबरा-करैत, रेस्क्यू जारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओडिशा में बाढ़ का पानी घटा तो बढ़ा सांपों का खतरा, घरों में घुसे कोबरा-करैत, रेस्क्यू जारी

ओडिशा में बैतरणी, ब्राह्मणी और खरास्रोता नदियों का बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में सांपों का खतरा बढ़ गया है. दशरथपुर, बारी, बिंझारपुर और जाजपुर ब्लॉक के कई गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं.

बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंचने के साथ बड़ी संख्या में सांप भी घरों और आसपास के इलाकों में घुस गए हैं. दशरथपुर, बारी और बिंझारपुर में जहरीले सांपों के दिखने की खबरें सामने आई हैं. कोबरा, स्पेक्टेकल्ड कोबरा, करैत और वाइपर समेत कई प्रजातियों के सांपों को देखा गया है.

स्थानीय स्नेक हेल्पलाइन की मदद से सांपों को पकड़ने और उन्हें आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने का अभियान जारी है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।