देश

ओडिशा में भारी बारिश, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओडिशा में भारी बारिश, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

24 अगस्त, नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में और तेज़ बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों—अंगुल, ढेंकनाल, कटक, कालाहांडी और नबरंगपुर—में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है। कई अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं। राज्य में रविवार तक कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जिसमें दो जगहों पर 200 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश हुई।

अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि मछुआरों से आज तक समुद्र से दूर रहने को कहा गया है। (File Photo)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।