ओडिशा में चक्रवात 'अर्नब' के बाद भारी बारिश, 62,500 लोग प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 29, नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सभी जिलों के कलेक्टर अलर्ट पर हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में आज भी छुट्टी घोषित की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं और आपदा प्रबंधन विभाग को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
ओडिशा में चक्रवात अर्नब के असर से गंजाम और गजपति जिलों में बारिश से करीब 62 हजार 500 लोग प्रभावित हुए हैं। गजपति जिले के गोशानी ब्लॉक के कई गांवों, कृषि भूमि और अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। वहीं, बरहामपुर फायर स्टेशन की एक टीम को मयूरी विहार में लोगों के फंसे होने की सूचना 112 के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक बुजुर्ग व्यक्ति, एक महिला, एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाला।