ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बाढ़ से कई इलाके का निरीक्षण किया

अगस्त 17, नई दिल्ली: ओडिशा के जाजपुर जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। बैतरणी और ब्राह्मणी नदियों के उफान के कारण जिले के कई निचले इलाके पानी से घिरे हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दशरथपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री माझी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
फोटो- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझीसोर्स- एक्स (Mohan Charan Majhi)