व्यापार

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान

बैंक के इस अभियान का नाम AU हार्ट टू कार्ट शॉपिंग फेस्टिवल 2026' है. यह इस फेस्टिवल का आठवां संस्करण है.

इसकी शुरुआत नवरात्र के दौरान हुई है और इसका फायदा 10 नवंबर तक आराम लिया जा सकता है.

बैंक के मुताबिक, इस दौरान AU क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ AU 0101 मोबाइल ऐप से UPI भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए भी कई तरह के ऑफर रखे गए हैं.

ट्रैवल बुकिंग पर 10 हजार तक की बचत

अगर आप दीवाली की छुट्टियों में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके काफी काम आ सकता है.

यात्रा, मेक माई ट्रिप, ixigo, पेटिएम फलाइटस और इजमाईट्रिप जैसे प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को यात्रा बुकिंग में 10 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा. हालांकि, वास्तविक छूट संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तों पर निर्भर करती है.

इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों को भी फायदा

त्योहारी सीजन में अगर आप नया टीवी, फ्रिज या दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, तो बैंक के इस ऑफर पर नजर रख सकते हैं.

क्रोम,रिलाइंस डिजिटल और निजय सेल्स पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 7,500 रुपये तक की बचत आराम से मिल सकती है.

खाने-पीने और ग्रोसरी पर भी ऑफर

बैंक ने रोजमर्रा के खर्च को ध्यान में रखते हुए फूड और ग्रोसरी की श्रेणियों को भी शामिल किया है.

स्विगी, जोमेटो और इजीडाइनर पर खाने-पीने के खर्च में 500 रुपये तक की बचत का मौका है.

दूसरी ओर बिग- बास्किट और बिल्किंट पर ग्रोसरी की खरीदारी में 1 हजार रुपये तक की बचत मिल सकती है.

ऑफर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बैंक के इस फेस्टिवल में क्रेडिट और डेबिट कार्ड, UPI भुगतान तथा कुछ बैंकिंग और लोन सेवाओं से जुड़े लाभ भी शामिल हैं.

हालांकि, हर ऑफर की पात्रता, न्यूनतम खरीदारी और दूसरी शर्तें अलग हो सकती हैं.

इसलिए भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक या प्लेटफॉर्म की

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।