ओला-उबर-रैपिडो से हटेंगे निजी वाहन, दो दिन की हड़ताल खत्म, जानिए मीटिंग के बाद कैसे सुलझा मामला?

Bhopal News: एमपी के भोपाल में ओला, उबर और रैपिडो चालकों की दो दिन की हड़ताल खत्म हो गई. निजी वाहनों पर कार्रवाई और ड्राइवरों को 15% अतिरिक्त हिस्सा देने पर सहमति बनी है. फिलहाल, यात्रियों पर किराए का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और जल्द कैब सर्विस सामान्य होने की उम्मीद है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP