देश

ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा आज रेडियो श्रोता दिवस मनाया गया

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा आज रेडियो श्रोता दिवस मनाया गया

रायपुर, 20 अगस्त 2026 ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा आज रेडियो श्रोता दिवस मनाया गया। रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से पहुंचे श्रोता शामिल हुए।

ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ छत्तीसगढ़ जोन के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में ओल्ड लिसनर्स गु्रप ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

वहीं, छत्तीसगढ़ श्रोता मंच की ओर से भिलाई में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय रेडियो श्रोता सम्मेलन के दूसरे दिन आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।