अपराध

ओमनगर में करंट लगने से अज्ञात की मौत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओमनगर में करंट लगने से अज्ञात की मौत

नरपतगंज | नरपतगंज प्रखंड के नरपतगंज-मिरदौल सड़क पर फतेहपुर चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर पंचायत के वार्ड 19 निवासी संजीत कुमार पासवान के रूप में हुई। वह ब्रह्मदेव पासवान का बेटा था। जानकारी के अनुसार संजीत सोमवार देर शाम घर से बाइक से फतेहपुर पिथौरा चौक जा रहा था।

फतेहपुर चौक के पास तेज रफ्तार होंडा एसपी बाइक नंबर बी50एएच 5805 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक बाइक लेकर भाग निकला। भास्कर न्यूज | फारबिसगंज (अररिया) किरकिचिया पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना कुढ़ेली-मियांहाट मुख्य सड़क पर पंचमुखी तालाब के पास हुई।

मृतक किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या सात के निवासी थे। बताया गया कि वृद्ध किसी काम से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बगल से तेज रफ्तार बाइक गुजरने पर उससे बचने के प्रयास में वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, मृतक पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलते ही किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी, नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल ने मृतक के घर पहुंचकर शोक जताया। अररिया | अररिया शहर के ओम नगर वार्ड संख्या आठ में मंगलवार को एक अज्ञात मजदूर की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार व चपेट में आने से मौत हो गई।यह हादसा पेड़ की टहनी छांटते समय हुआ।

मृतक करीब 50 साल बताई जा रही है।हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से हादसे के बारे में जानकारी ली। खबर भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस उसकी पहचान कराने और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वह व्यक्ति पिछले दो-तीन दिनों से मार्केटिंग यार्ड के पीछे जंगल जैसे इलाके में साफ-सफाई और पेड़-पौधों की कटाई करते देखा जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसने पूछताछ करने पर अपना घर सतबीटा बताया था।

उसके पास करीब दो दर्जन बकरियां है। वह पेड़-पौधों की टहनियां काटकर बकरियों के खिलाने के लिए ले जाता था। घटना के बाद मृतक के आवास पर जुटे लोग।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।