Onion Price Hike: एमपी में रुला रहे प्याज के दाम, इंदौर, जबलपुर में किस रेट बिक रहा, भोपाल का भी हाल जानें

Madhya Pradesh Onion Price Hike: खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम इंसान के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. पहले चीनी के दामों ने रुलाया और अब प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं. इंदौर में फुटकर में प्याज के दाम 70 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं. वहीं जबलपुर में फुटकर में प्याज 60 रुपए किलो बिक रहा है.
बताया जा रहा है कि आसपास की मंडियों में प्याज के बढ़ते भाव और बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित होने से ऐसा हुआ है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP