राज्य

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ई-दर्शन और ऑनलाइन पूजन की हाईटेक व्यवस्था, मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट omkareshwar.org पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ई-दर्शन और ऑनलाइन पूजन की हाईटेक व्यवस्था, मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट omkareshwar.org पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरु

देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ई-दर्शन व्यवस्था शुरू की है जिससे दर्शन व्यवस्था औऱ भी सुलभ हो गई है। इस हाईटेक व्यवस्था से अब देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन, पूजन और अभिषेक का लाभ उठा रहे हैं।

इसके लिए मंदिर की वेबसाइट omkareshwar.org पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब तक ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं मंदिर पहुंचकर पूजन करना पड़ता था। नई व्यवस्था के शुरू होने से उन्हें मंदिर आने की आवश्यकता भी नहीं होगी। ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और इच्छानुसार पूजन-अभिषेक करा सकेंगे।खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ई-दर्शन व्यवस्था को विस्तार दिया गया है।

इसके माध्यम से देश के अलग-अलग कोनों से श्रद्धालु घर बैठे भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन और पूजन का लाभ ले रहे हैं। मंदिर में ऑनलाइन पूजन की व्यवस्था सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

BYTE 1- ऋषव गुप्ता - कलेक्टर, खंडवा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।