व्यापार

Open Demat Account: Share Market में निवेश करना चाहते हैं तो डिमैट अकाउंट खोलने की जानिए पूरी प्रक्रिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Open Demat Account: Share Market में निवेश करना चाहते हैं तो डिमैट अकाउंट खोलने की जानिए पूरी प्रक्रिया

Open Demat Account : डीमैट अकाउंट ( Demat Account ) एक इलेक्ट्रॉनिक खाता है, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश ( stock market investment ) करना चाहते हैं, तो आपको पहले डीमैट अकाउंट खोलना ( Open Demat Account ) पड़ता है, क्योकि डिमैट अकाउंट की मदद से शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड जैसी सिक्योरिटीज को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जाता है। Demat खाता क्या है?

Demat का पूरा नाम 'डीमैटरियलाइज्ड अकाउंट' ( Dematerialised Account )है, जिसका अर्थ है कागजी प्रमाणपत्रों का डिजिटल रूप होता है। बिना इस अकाउंट के शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं कर सकते है, क्योंकि आपके शेयर खरीदने और बेचने पर यहीं से क्रेडिट और डेबिट होते हैं। यह भी पढ़ें: PUC Certificate Test: Emission Test से पहले जरूर करें ये काम, वरना फेल हो सकता है PUC टेस्ट Demat Account ऐसे करता है काम?

डीमैट अकाउंट (Dematerialised Account) एक डिजिटल लॉकर की तरह काम करता है, जो आपके शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड जैसे निवेशों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखता है। 1.

जब भी आप शेयर बाजार ( Share market ) से कोई शेयर खरीदते हैं, तो वह आपके डीमैट अकाउंट (Demat Account) में जमा 'क्रेडिट' हो जाता है। वहीं जब आप शेयर बेचते हैं, तो आपके अकाउंट से 'डेबिट' होकर निकल जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित और डिजिटल होती है। आवश्यक दस्तावेज ( Demat Account Documents) 1.

पैन कार्ड- पहचान और टैक्स वेरीफिकेशन के लिए अनिवार्य। 2. आधार कार्ड या वोटर आईडी - पहचान और पते के प्रमाण के रूप में। 3. मोबाइल नंबर- आधार से लिंक होना जरूरी (OTP वेरीफिकेशन हेतु)। 4.

बैंक विवरण- कैंसल चेक, पासबुक कॉपी या बैंक स्टेटमेंट। 5.

पासपोर्ट साइज फोटो- डिजिटल या भौतिक तस्वीर। ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने का आसान तरीका घर बैठे ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने के लिए किसी भी रजिस्टर्ड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट यास्टॉक ब्रोकर (जैसे Groww या Zerodha) की ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया 1.

किसी सेबी (SEBI) पंजीकृत ब्रोकर की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं 2. अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें, फिर ओटीपी (OTP) से सत्यापन करें। 3. अपना पैन कार्ड नंबर, जन्म तिथि और अन्य जरुरी जानकारी भरें। 4.

इसके लिए बस मोबाइल नंबर से आधार लिंक होना चाहिए, जिससे ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया तुरंत पूरी हो सके। 5. फंड ट्रांसफर के लिए अपना बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी (IFSC) कोड दर्ज करें। 6.

अपनी एक लाइव तस्वीर (सेल्फी) लें और सफेद कागज पर हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करें। 7.

खाता सत्यापित होने के बाद 24 से 48 घंटों के भीतर आपका डीमैट अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा और आपके लॉगिन विवरण ईमेल पर भेज दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Update New Rule: आधार कार्ड में छोटी गलती से लेकर नाम बदलने तक के लिए बदले नियम, जानें कौन से दस्तावेज जरुरी

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।