अपराध

ऑपरेशन मुस्कान के तहत खूंटी पुलिस ने असल धारकों को लौटाए करीब 200 मोबाइल फोन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑपरेशन मुस्कान के तहत खूंटी पुलिस ने असल धारकों को लौटाए करीब 200 मोबाइल फोन

खूंटी पुलिस की पहल से असल धारकों को मिले 200 मोबाइल फोन, ऑपरेशन मुस्कान के तहत हुई कार्रवाई, असल धारकों के खिले चेहरे।

Short Headline: ऑपरेशन मुस्कान के तहत खूंटी पुलिस ने असल धारकों को लौटाए करीब 200 मोबाइल फोन

25 अक्टूबर, खूंटी: खूंटी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो सौ खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढकर असल धारकों को वापस किए। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि जवानों की टीम दिन-रात गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रयास करती है। इसी के हत पांचवी बार लगभग 200 मोबाइल असल धारकों को लौटाए गए।

एसपी ने सभी से अभियान के तहत अगर किसी का मोबाइल खो जाता है तो उसे तुरंत नजदीकी थाने में सूचना देने और सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टेक्निकल टीम मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश शुरू कर देती है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल बहुत ही इम्पोर्टेन्ट कमोडिटी है, ट्रांजेक्शन से लेकर सभी डॉक्यूमेंट इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में रहते हैं, इसलिए मोबाइल गुम होने पर व्यक्ति काफी परेशान रहता है। अपने पुराने मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे पर जो मुस्कान आती है, इसीलिए इसका नाम मिशन मुस्कान रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि अगर आपका मोबाइल गुम हो जाता है तो दो तरीके हैं - अगर आप ज्यादा इंटरनेट चलाने में सक्षम नहीं हैं तो तुरंत थाना जाकर शिकायत दें। अगर आपको जानकारी है तो भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर खुद भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद वो हमारे सिस्टम में शो होने लगेगा और हम उसे ट्रैक करेंगे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मोबाइल मेला, दुकान, बाजार में छूटने या गिरने से गुम हुए थे, जिन्हें तकनीकी टीम की मदद से बरामद किया गया। खूंटी पुलिस आगे भी इस अभियान को जारी रखेगी।

खूंटी पुलिस का कहना है कि ये अभियान सिर्फ मोबाइल वापसी का नहीं, बल्कि लोगों की खोई हुई खुशियां और भरोसा लौटाने का अभियान है।

मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने खूंटी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस के पास कई बड़े मामले होते हैं लेकिन मोबाइल जैसे छोटे मामले पर गंभीरता से कार्य करते हुए असल धारकों को वापस करना बड़ी बात है।

बाइट- राहुल कुमार बाइट- बिनीता कुमारी बाइट- फिलोमिना कच्छप

बाइट- ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक, खूंटी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।