खेल

ऑस्ट्रेलिया टीम में कई फेरबदल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 टीम का किया ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑस्ट्रेलिया टीम में कई फेरबदल, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 टीम का किया ऐलान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, फिर टी20 सीरीज खेली जाएगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.

टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले पैट कमिंस समेत कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जिस वजह से नए प्लेयर्स की जगह बनी.

मिचेल मार्श की कप्तानी वाली वनडे टीम में महली बियर्डमैन को शामिल किया गया है. 21 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1 टी20 मैच खेला है.

वह इस सीरीज में वनडे डेब्यू कर सकते हैं. 20 वर्षीय ओलिवर पीक भी वनडे टीम में शामिल हैं, जो 8 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 13 नवंबर से शुरू होगी, पहला मैच ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा.

दूसरा वनडे 15 और तीसरा 18 नवंबर को क्रमश एडिलेड ओवल और बैलेरीव ओवल में खेला जाएगा.

टी20 टीम में निखिल चौधरी, जोएल डेविस, बियर्डमैन और एडवर्ड्स को शामिल किया गया है.

सैम हार्पर और लैकलन शॉ ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

टी20 सीरीज में सैम हार्पर और लैकलन शॉ के रूप में 2 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में कई नए खिलाड़ियों को इस वजह से शामिल किया गया है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है.

Introducing an exciting Australian men's squad ready to face our oldest rivals in a white-ball series kicking off in Perth on November 13! 🇦🇺🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 #AUSvENG https://t.co/HPvqGGUzgb

Cricket Australia (@CricketAus) November 2, 2026

<h3 style="text-align: j

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।