राजनीति

ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री रीसिंग से मुलाकात, जयशंकर बोले- 'हमारे सहयोग का लंबा इतिहास..'

विदेश मंत्री डॉ.

एस जयशंकर ने अपने ऑस्ट्रिया के समकक्ष बीटे मेनल रीसिंग के साथ बाइलेटरल मीटिंग की है. विदेश मंत्री ने कहा है कि दुनिया के लिए यह एक जटिल दौर है.

ऐसे में यह स्वभाविक है कि भारत-ऑस्ट्रिया, जिनके बीच बहुत ही सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध है. वे कई मुद्दों पर चर्चा करें.

देखें कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में हम मिलकर कैसे योगदान दे सकते हैं.

UN में हमारे सहयोग का इतिहास रहा है: जयशंकर

एस जयशंकर ने आगे कहा कि मैं इस अवसर पर आपको संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने के लिए बधाई देना चाहता हूं.

संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर हमारे सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है.

जाहिर है कि हम इसे आगे भी जारी रखना चाहेंगे.

जहां तक हमारे आर्थिक सहयोग की बात है, यह अच्छा चल रहा है, लेकिन इसमें और भी बेहतर होने की गुंजाइश है.

Glad to meet Foreign Minister Beate Meinl-Reisinger @BMeinl in New Delhi today.

Had in depth conversation on various facets of our enhanced partnership including trade, investments, infrastructure, technology, education and culture.

Also spoke about new avenues in startups, space, skilling and mobility.

Exchanged views on global developments and their impacts, as well as our multilateral cooperation. Our discussions reflected the warmth of our friendly ties. 🇮🇳 🇦🇹

Dr. S.

Jaishankar (@DrSJaishankar) October 28, 2026

FTA को अंतिम रूप देने की उम्मीद

उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जलवायु संबंधी मुद्दों और लोगों के बीच आपसी संबंधों को लेकर भी हमारा आदान-प्रदान गहरा हो रहा है.

साथ ही, यूरोपीय सं

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।